सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

(राजन तिवारी संवाददाता अयोध्या धाम)

अयोध्या।सड़क हादसे में बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। हैदरगंज पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।दुर्घटना बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के चौरे बाजार चौकी अंतर्गत मंगारी के पास हाइवे सड़क की है। जहां अयोध्या प्रयागराज हाइवे सड़क पर सोमवार की दोपहर में अज्ञात पिकअप सवार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दिया और मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस सहित आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगंज पारा राम भेज दिया।जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज विशुन बाबा श्रीपति मौर्य ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं सूचना पर पहुंचे लोगों ने मृतक की पहचान अजय तिवारी पुत्र पंचनारायण तिवारी उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी दिवाकर पट्टी फुलौना जनपद सुल्तानपुर के रूप में पहचान किया।मृतक अविवाहित है और वह सोमवार की दोपहर घर से फैजाबाद के लिए निकला था और दुर्घटना घट गई । मामले में चौकी चौरे बाजार पुलिस दुर्घटना करने वाले अज्ञात पिक अप वाहन की तलाश में लगी हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष हैदरगंज विवेक कुमार राय ने बताया कि अस्पताल की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *