25 जनवरी को मनाया जाएगा- 16वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस

ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

25 जनवरी को मनाया जाएगा- 16वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस

जौनपुर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानन्द झा द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के संबंध में बैठक की गई।
बैठक में राष्ट्रीय मतदाता दिवस जनपद स्तर व तहसील स्तर पर वृहद रुप से मनाये जाने हेतु चर्चा की गई।
अपर जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में 25 जनवरी को 16वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा। सभी तहसील स्तर व समस्त मतदेय स्थलों पर कार्यक्रम होगा और मतदाता शपथ दिलाई जायेगी तथा नये युवा मतदाता को ईपिक कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। मुख्य कार्यक्रम टी डी इन्टर कालेज में दिन में 11 बजे से आयोजित है। नगर के सभी इन्टर व डिग्री कालेज से छात्र छात्राएं अपने कालेज से मतदाता जागरूकता रैली लेकर बैनर के साथ मुख्य कार्यक्रम स्थल टी डी इन्टर कालेज पहुंचेगे, जहाँ पर मतदाता जागरूकता विषय पर रंगोली, मेहंदी व पोस्टर स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित होगी, तथा विजेताओं व उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।
उन्होंने सभी लोगों से अपील किया कि माननीय निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुपालन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पूर्ण मनोयोग एंवम हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाए।
बैठक में प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी लाल बहादुर, सह जिला विद्यालय निरीक्षक विवेक सिंह, जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, वरिष्ठ सहायक महमूद अली, शिवकुमार , डॉ ब्रहम प्रकाश प्रधानाचार्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
——————
ब्यूरो प्रमुख

विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

किसान दिवस का आयोजन, पशुपालन एवं मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के निर्देश

जौनपुर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर किसानों की समस्याओं एवं कृषि से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में पशुपालन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे खेती के साथ-साथ पशुपालन को भी अपनाएं, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके।
उन्होंने अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों को निर्देशित किया कि मधुमक्खी पालन के संबंध में किसानों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। साथ ही मधुमक्खी पालन को प्रोत्साहित करने हेतु किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं आवश्यक संसाधनों की हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि के साथ सहायक व्यवसायों को अपनाकर किसान आत्मनिर्भर बन सकते हैं और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
जिलाधिकारी के द्वारा किसानों को समन्वित खेती करने पर बल दिया गया। इसके साथ ही जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया कि उद्यान विभाग के द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी किसानों को उपलब्ध कराई जाए।
इस अवसर पर उप निदेशक कृषि वी बी द्विवेदी, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, डिप्टी पीडी आत्मा डॉ0 रमेश चंद्र यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *