एसएसपी डाक्टर गौरव ग्रौरव ने किया निरीक्षक व उपनिरीक्षक के कार्यक्षेत्र मे फेरबदल

एसएसपी डाक्टर गौरव ग्रौरव ने किया निरीक्षक व उपनिरीक्षक के कार्यक्षेत्र मे फेरबदल

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।बुधवार जिले में अपराध को चुस्त दुस्त बनाए रखने के लिए एसएसपी अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर ने पुलिस विभाग में कई निरीक्षकों तथा उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है।जिसमें कुमारगंज थानाध्यक्ष रहे ओमप्रकाश के इसी माह सेवा निवृत होने के चलते उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है।फेरबदल की कड़ी में निरीक्षक देवेंद्र पांडे को प्रभारी निरीक्षक थाना तारुन बनाया गया है।वहीं पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक संतोष कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना कुमारगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसके अलावा निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव को पुलिस लाइन से प्रभारी मीडिया मॉनिटरिंग सेल/सोशल मीडिया सेल बनाया गया है।जबकि अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक परशुराम ओझा को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा नियुक्त किया गया है।कोतवाली नगर में तैनात उपनिरीक्षक विजय प्रताप तिवारी को वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली बीकापुर बनाया गया है।थाना तारुन के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक संदीप कुमार त्रिपाठी को पुलिस लाइन (स्थानांतरणाधीन) किया गया है।एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर द्वारा किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।पुलिस विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *