विक्रमादित्य बस्ती, अर्जुननगर (लखनऊ दक्षिण) में हिन्दू सम्मेलन एवं समरसता भोज सम्पन्न

विक्रमादित्य बस्ती, अर्जुननगर (लखनऊ दक्षिण) में हिन्दू सम्मेलन एवं समरसता भोज सम्पन्न
लखनऊ। विक्रमादित्य बस्ती, अर्जुननगर, लखनऊ दक्षिण भाग में आज दिनांक 25 जनवरी 2026 को हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति के तत्वावधान में हिन्दू सम्मेलन एवं समरसता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की सहभागिता रही।
सम्मेलन का उद्देश्य हिन्दू समाज की एकता को सुदृढ़ करना तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जन-जागरूकता उत्पन्न करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री विजय नारायण जी, अध्यक्ष श्री राम बहादुर जी, श्री सुनील गुप्ता जी, कवयित्री डॉ मानसी जी(अयोध्या) एवं श्यामा जी ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लखनऊ विभाग के कुटुंब प्रबोधन संयोजक धीरज जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा तभी संभव है, जब हिन्दू समाज जागरूक, संगठित और सक्रिय रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिन्दुत्व किसी एक वर्ग या पंथ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानवता, सहिष्णुता और सद्भाव का जीवन दर्शन है।
उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उल्लेख करते हुए बताया कि संघ ने समाज में स्वतंत्रता, समरसता और चेतना जागरण का निरंतर प्रयास किया है और अब अपने ‘पंच-परिवर्तन’ के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में ‘पंच-परिवर्तन’ पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया, जिनमें—
सामाजिक समरसता – समाज के सभी वर्गों के बीच सौहार्द एवं सद्भाव।
कुटुंब प्रबोधन – परिवार को राष्ट्र निर्माण की मूल इकाई के रूप में सुदृढ़ करना।
पर्यावरण संरक्षण – पृथ्वी को माता मानते हुए जीवनशैली में आवश्यक परिवर्तन।
स्वदेशी एवं आत्मनिर्भरता – स्वदेशी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा।
नागरिक कर्तव्य – सामाजिक दायित्वों का निर्वहन एवं राष्ट्रहित में योगदान।
मुख्य वक्ता ने विश्वास व्यक्त किया कि पंच-परिवर्तन के ये लक्ष्य भारतीय समाज की दिशा और दशा को नया आयाम प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाओं का दायित्व श्री अवधेश जी ने संभाला। कार्यक्रम के संचालन श्री रूद्र कुमार जी और धन्यवाद ज्ञापन श्री सुनील गुप्ता जी द्वारा किया गया।

अध्यक्ष
हिन्दू सम्मेलन समिति
9415810938

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *