1857 क्रांति के महानायक अमर शहीद मंगल पाण्डेय की उत्साह पूर्वक मनाई गई बलिया में जयंती

1857 क्रांति के महानायक अमर शहीद मंगल पाण्डेय की उत्साह पूर्वक मनाई गई बलिया में जयंती
देश की उपासना ब्यूरो
गड़वार (बलिया) :क्षेत्र के मसहां गांव स्थित गांधी चबूतरे पर शुक्रवार को 1857 क्रांति के महानायक अमर शहीद मंगल पाण्डेय की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत अमर शहीद मंगल पाण्डेय एवं भगवान परशुराम के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित,माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर बीएसएस के प्रदेश महासचिव राजेश मिश्र ने बताया कि 1057 में जब अंग्रेजी साम्राज्य का सूर्य कभी अस्त नही होता था वैसे समय में बागी बलिया के अमर शहीद मंगल पाण्डेय ने सबसे पहले बगावत करने का काम किया था। उस समय अंग्रेज शासक कारतूस में गाय और सूअर की चर्बी का प्रयोग करते थे। 34 वीं बंगाल नेटिव इन्फेंट्री में सिपाही के पद पर तैनात मंगल पाण्डेय ने 29 मार्च 1857 को बैरकपुर छावनी में उन कारतूसों के प्रयोग से इन्कार करते हुए बगावत कर दिया,और प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की चिंगारी को प्रज्ज्वलित करने का काम किया। कहा कि ऐसे महान क्रांतिकारी का बलिया में पैदा होना निश्चित रूप से हम सभी के लिए गर्व की बात है और हम सब उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करते है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा एवं संचालन राकेश तिवारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *