अमर उजाला–आयोडेक्स के “संघर्ष से सफलता” कार्यक्रम में गीता गुप्ता व सुनीता चटर्जी को अपराजिता अवॉर्ड

अमर उजाला–आयोडेक्स के “संघर्ष से सफलता” कार्यक्रम में गीता गुप्ता व सुनीता चटर्जी को अपराजिता अवॉर्ड
देश की उपासना ब्यूरो
लखनऊ:अमर उजाला एवं आयोडेक्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “संघर्ष से सफलता” कार्यक्रम में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल – महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती गीता गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता चटर्जी को अपराजिता अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड महिलाओं के जीवन में बचपन से लेकर वृद्धावस्था तक आने वाले सामाजिक, पारिवारिक एवं व्यक्तिगत संघर्षों के बावजूद उनके अदम्य साहस, धैर्य और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए समाज और संगठन में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए प्रदान किया जाता है।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि गीता गुप्ता एवं सुनीता चटर्जी ने अपने निरंतर संघर्ष, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक कार्यों के माध्यम से नारी सशक्तिकरण की एक सशक्त मिसाल प्रस्तुत की है। उनका जीवन संघर्षरत महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, महिला उद्यमी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के संघर्ष, आत्मनिर्भरता और सफलता की कहानियों को समाज के सामने लाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *