जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत हो रहे कार्यों की एनआईसी सभागार में विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की गयी।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत हो रहे कार्यों की एनआईसी सभागार में विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की गयी।

बैठक में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के द्वितीय चरण में अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस तामील, सुनवाई सहित अन्य बिंदुओं पर विधानसभावार समस्त ई०आर०ओ एवं ए०ई०आर०ओ० द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी तथा इस दौरान शत प्रतिशत नोटिस तामील करने और साक्ष्य मिलान हेतु सुनवाई में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ए०ई०आर०ओ० को प्रोत्साहित और सम्मानित किया गया साथ ही खराब प्रगति वाले ए०ई०आर०ओ० को चेतावनी देते हुए अगले 1-2 दिन में सुधार करने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी, परियोजना निदेशक डी०आर०डी०ए०, समस्त ई०आर०ओ० एवं समस्त ए०ई०आर०ओ०, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उप निदेशक कृषि, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं अधिशासी अभियंता सिचाई विभाग द्वारा प्रतिभाग किया गया।

———–
जौनपुर, 10 फरवरी 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-02

राजकीय आई०टी०आई० में दिव्यांग “रोजगार मेला“ का आयोजन

जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया है कि मिशन निदेशक, कौशल विकास एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश के कम में दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने के दृष्टिगत रोजगार सप्ताह मनाया जा रहा है, तत्कम में 11 फरवरी 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर जौनपुर में जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आई०टी०आई० एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में दिव्यांग रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की कम्पनियों प्रतिभाग कर रही है।

उन्होंने अवगत कराया है कि रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति आई०डी०प्रूफ बायोडाटा सहित सेवायोजन वेब पोर्टल- तवरहंतेंदहंउण्नचण्हवअण्पद के माध्यम से पंजीकरण कर अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।
———-

जौनपुर, 10 फरवरी 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-03

जिला समन्वयक, कौशल विकास मिशन जौनपुर ने अवगत कराया है कि दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0 के अंतर्गत 11 फरवरी 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से राजकीय आई०टी०आई०, सिद्दीकपुर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में विभिन्न निजी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। मेले में सम्मिलित होने वाले दिव्यांग अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं बायोडाटा की प्रतियां लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय अवधि में संपर्क कर सकते हैं।

———-
जौनपुर, 10 फरवरी 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-04

सिविल जज सी0डि0/सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रस्तावित है।
———-
जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *