जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र के द्वारा विधानसभा क्षेत्र मड़ियाहू अंतर्गत खंड विकास अधिकारी कार्यालय मडियाहूं के सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत हो रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित ईआरओ, एईआरओ से अब तक निर्गत नोटिस, नोटिस वितरण, फीडिंग, जनसुनवाई, साक्ष्य मिलान सहित अन्य बिंदुओं पर अद्यतन प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि नोटिस निर्गत करने के उपरांत अनमैप्ड मतदाताओं के साक्ष्य मिलान हेतु सुनवाई की प्रकिया में तेजी लाई जाए, जिससे समयबद्ध रूप से इस कार्य को पूर्ण किया जा सके। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि अर्हता आयु पूर्ण कर रहे युवाओं को फॉर्म 6 तथा संशोधन हेतु मतदाताओं को फार्म 8 भरवाया जाए।
इस दौरान उन्होंने सुनवाई हेतु उपस्थित अनमैप्ड मतदाताओं से वार्ता भी की तथा उपस्थित वृद्धजन से संवाद करते हुए कम्बल और अंगवस्त्रम भी प्रदान किया।
इस अवसर पर ईआरओ नवीन, खंड विकास अधिकारी रामश्री, एईआरओ, सुपरवाइजर, बीएलओ सहित अन्य उपस्थित रहे।
———-
जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

