सीयूजी नंबर न उठाने वाले पुलिस कर्मियों पर होगी कार्यवाही – बलवंत चौधरी

सीयूजी नंबर न उठाने वाले पुलिस कर्मियों पर होगी कार्यवाही – बलवंत चौधरी

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।जनता की छोड़िए सर्किल पर तैनात संबंधित सीओ तथा विभिन्न थानों पर तैनात थाना प्रभारी एसपी का भी फोन उठाना मुनासिब नहीं समझते।इसका उदाहरण अभी पिछले दिनों उस समय दिखाई दिया जब देर रात एक थाना क्षेत्र में एक घटना की सूचना जिला मुख्यालय पर तैनात एसपी को तो लगी।तब उन्होंने उस संबंध में संबंधित सर्किल के सीओ के सीयूजी नंबर तथा व्यक्तिगत नंबर पर देर रात फोन लगाया।लेकिन उन दोनों फोनों पर घंटी जाने के बावजूद भी उसका कोई उत्तर नहीं मिला।फिर मुख्यालय से खुद एसपी ने घटनास्थल पर जाकर बड़ी घटना होने से बचाया।नाम न छापने की शर्त पर इस बात को खुद एसपी ने भी मानी है।वहीं पुलिस मुख्यालय पर जितने भी फरियादी अपने फरियाद को लेकर आते थे उसमें से आधे से ज्यादा समस्या सर्किल तथा थानों पर तैनात सीओ व थानाध्यक्ष द्वारा सीयूजी नंबर का नहीं उठाना रहता है। कुछ फरियादी तो अपने संबंधित थानों पर जाते तो हैं लेकिन वहां पर संबंधित थाना अध्यक्ष के न मिलने पर वहां पर तैनात पुलिसकर्मी बताते हैं कि दीवार पर अंकित सीयूजी नंबर पर बात कर ले। शिवजी नंबर पर जब बात करते हैं तो या तो फिर नॉट रीचेबल जाता है या फिर फरियादियों का मानना है की घंटी जाने के बावजूद भी थानाध्यक्ष फोन उठाना मुनासिब नहीं समझते।जिसके चलते मजबूरी में फरियादियों को अपनी समस्या के लिए पैसा तथा समय बर्बाद कर पुलिस लाइन स्थित एसएसपी कार्यालय का दरवाजा खटखटाना पड़ता है।कई फरियादियों का कहना है कि अगर हमारी समस्याओं का समाधान हमारे क्षेत्र के थानाध्यक्ष सिर्फ मोबाइल फोन पर ही सुन ले और उनकी समस्या का समाधान कर दे तो यहां पर आने की जरूरत नहीं है।देखा जाए तो इस समय सीयूजी नंबर एक सफेद हाथी साबित हो रहा है।क्योंकि जिले के कई ऐसे थाने हैं जो दूर दराज स्थित है वहां पर तैनात थानाध्यक्ष का सीयूजी नंबर नहीं लगता।जिसका मुख्य कारण बीएसएनल है।जिले के थाना हैदरगंज,तारुन,खंडासा,कुमारगंज,मवई,पटरंगा, गोसाईगंज सहित कई ऐसे थाना परिसर है जहां पर बीएसएनल का नेटवर्क ही नहीं पकड़ता। इस संबंध में एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया की यह समस्या बहुत ही गंभीर है। उन्होंने बताया कि मुख्यालय पर भी आने वाले कई फरियादियों का भी कहना है कि थानाध्यक्ष फोन नहीं उठाते है।अगर उठा ले तो यहां पर आने की जरूरत ही नहीं।उन्होंने सभी सर्किल सीओ और थानाध्यक्ष को निर्देश दिया है कि सीयूजी पर आने वाले सभी फोनों का जवाब जरूर दें।हां अगर आप बैठक या आवश्यक कार्य में है तो बाद में निकलकर कॉल बैक करें। उन्होंने बताया कि कुछ ऐसे थाना क्षेत्र है जहां पर सीयूजी नंबर बीएसएनल होने के चलते नहीं पकड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *