रामघाट के पास पाइप में मिला साधू का शव
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।काशीराम कॉलोनी रामघाट अयोध्या के सामने स्थित एसटीपी के बगल में एक साधु व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।बताया जा रहा है कि मृतक का शव एक बड़े पाइप के अंदर पड़ा मिला।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।सूचना पर अयोध्या कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस संबंध मे सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि उक्त व्यक्ति की मृत्यु स्वाभाविक मृत्यु प्रतीत हो रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में कुछ भी कहा जा सकता है।

