फेसबुक के द्वारा बोलेरो बेचने के नाम पर 95 हजार की ठगी

फेसबुक के द्वारा बोलेरो बेचने के नाम पर 95 हजार की ठगी

सुलतानपुर / फेसबुक के जरिए वाहन बेचने का झांसा देकर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के रसूलहा गांव निवासी मो. करीम से बोलेरो गाड़ी बेचने के नाम पर 95,848 रुपये की ठगी की गई। आरोपी ने खुद को भारतीय सेना का अधिकारी बताते हुए वर्दी की फोटो भेजकर भरोसा दिलाया। अलग-अलग किश्तों में गूगल-पे से रकम लेने के बाद न तो गाड़ी दी गई और न ही पैसा लौटाया गया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पीड़ित की तहरीर पर शिवगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *