*यू पी बोर्ड परीक्षा 2026 हेतु मण्डलीय सचल दल गठित*

*यू पी बोर्ड परीक्षा 2026 हेतु मण्डलीय सचल दल गठित*
लखनऊ
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा संचालित की जाने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा वर्ष-2026 के संचालन व्यवस्था के प्रभावी अनुश्रवण के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक लखनऊ मण्डल डॉ0 प्रदीप कुमार ने चार मण्डलीय सचल दल का गठन कर दिया है,
★संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल कार्यालय के विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ०दिनेश कुमार ने बताया कि प्रथम दल के प्रभारी स्वयं संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ०प्रदीप कुमार होंगे
★दूसरे सचल दल की प्रभारी उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक लखनऊ मण्डल *रेखा दिवाकर*
★तीसरे दल के प्रभारी मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक लखनऊ मण्डल *श्याम किशोर तिवारी*
★व चौथे मण्डलीय सचल दल के प्रभारी मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी लखनऊ मण्डल *डॉ0दिनेश कुमार* होंगे
★दिनांक 18 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 तक होने वाली बोर्ड परीक्षा में ये सचल दल जे डी माध्यमिक डॉ प्रदीप कुमार के निर्देश पर लखनऊ मण्डल के 6 जनपदों *लखीमपुर खीरी,सीतापुर, उन्नाव,रायबरेली, हरदोई, व लखनऊ* जनपद के परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षक कर शासन की मंशा के अनुरूप नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न करवाने में सहयोग करेंगे
★प्रत्येक सचल दल में एक दल प्रभारी के साथ दो पुरुष व दो महिला सदस्य रखे गए हैं- *डॉ0दिनेश कुमार, मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मण्डल*🙏🏻🙏🏻🌷🌷🙏🏻🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *