कचेहरी परिसर मे बम होने की धमकी से पूरे दिन छावनी मे तब्दील रहा कचेहरी परिसर

कचेहरी परिसर मे बम होने की धमकी से पूरे दिन छावनी मे तब्दील रहा कचेहरी परिसर

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।शुक्रवार को कचेहरी को बम से उडाने की धमकी को लेकर पूरा कचेहरी परिसर छावनी मे तब्दील रहा।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, सीआरपीएफ, बीडीएस, और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर रही।वही एहतियातन तौर पर पूरे कचहरी परिसर को तुरंत खाली कराया गया।धमकी की सूचना मिलते ही सीओ सिटी श्रेयश त्रिपाठी, वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली नगर प्रदीप कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने आम लोगों और अधिवक्ताओं को सुरक्षित बाहर निकाला।इस मौके पर पुलिस,खूफिया तंत्र, सीआरपीएफ व बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड के माध्यम से कचहरी के विभिन्न भवनों, अदालत कक्षों और संवेदनशील हिस्सों की सघन तलाशी लिया गया।इस मौके पर पुलिस लाउडस्पीकर से लगातार अनाउंसमेंट कर लोगों से सहयोग की अपील करती हुई दिखाई दी।सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य गेटों पर बैरिकेडिंग कर दी गई और परिसर में आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी गई। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल तैनात कर आसपास के इलाकों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई।इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका मिश्रा ने बताया कि इस मौके पर सभी वकीलों से अपील की गई है, जब तक पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी है, तब तक कोई परिसर में ना जाएं।कोर्ट में बम होने की खबर मिली है।परिसर खाली करने के एनाउंसमेंट पर वकील अपने चैंबरों से बाहर आ गए।कोर्ट रूम-परिसर खाली हो गया है।फिलहाल हो सकता है कि अफवाह हो, लेकिन कभी भी कोई भी घटना हो सकती है।इसलिए हम सभी को सतर्क रहना होगा। उन्होंने बताया कि जिसने भी ईमेल किया उसने खासकर जज व अधिवक्ता को टारगेट बनाया है। उन्होंने बताया कि जो भी यह मेल भेजा है उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाई करने की मांग प्रशासन से की जायेगी।वही सीओ सिटी श्रेयश त्रिपाठी ने बताया कि सूचना की हर तरफ से बारीकी से जांच की जा रही है। फिलहाल एहतियात के तौर पर कचहरी परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर तलाशी अभियान चलाया गया।सूचना की सत्यता की पुष्टि के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।जिसके बाद दोषियो के खिलाफ कार्यवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *