गोयल आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एवं हाॅस्पिटल, (एन0ए0बी0एच मान्यता प्राप्त) अनौरा कला, लखनऊ के प्राचार्य

दिनांक 12.02.2026 को गोयल आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एवं हाॅस्पिटल, (एन0ए0बी0एच मान्यता प्राप्त) अनौरा कला, लखनऊ के प्राचार्य प्रो0 अविनाश चन्द्र श्रीवास्तव एवं चिकित्सा अधीक्षक प्रो0 मिथिलेश वर्मा से वार्ता एवं प्राप्त सूचना के क्रम में चिकित्सालय में सभी क्लीनिकल विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर एवं प्रोफेसर कार्यरत हैं। चिकित्सालय में गठिया, सर्वाइकल स्पोन्डेलाइटिस, सियाटिका आदि रोगों का आयुर्वेदीय पंचकर्म विधि से, बवासीर, भगंदर, फिशर आदि का औषधियों एवं क्षार सूत्र विधि से, तर्पण आदि आयुर्वेद विधि से नेत्र रोगों की चिकित्सा, इन्फर्टिलिटी, ल्यूकोरिया, मासिक स्राव से सम्बन्धित रोगों की चिकित्सा, बच्चों से सम्बन्धित सभी रोगों की चिकित्सा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की जा रही है। बाल रोग विभाग द्वारा प्रत्येक माह पुष्य नक्षत्र में बच्चों में बुद्धिवर्धक, याद्दाश्त एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक स्वर्णप्राशन कराया जा रहा है। सरकार के सहयोग से चिकित्सालय में निःशुल्क टीकाकरण केन्द्र भी स्थापित किया गया है। चिकित्सालय में डेंटल क्लीनिक भी स्थापित है जिसमें दांत से सम्बन्धित सभी रोगों में परामर्श एवं नये दांत लगाने की सुविधा भी उपलब्ध है। चिकित्सालय द्वारा जनमानस की सुविधा के लिए दूरभाष परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध है जिसे प्रातः 10 बजे से दोपहर के 3 बजे तक 7007077003 एवं 7007077009 मोबाईल नम्बरों पर फोन कर आवश्यक जानकारी ली जा सकती है (अवकाश दिवस को छोड़कर)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *