फायर विभाग को जून माह तक मिल जाएगा अपना कार्यालय व आवास

फायर विभाग को जून माह तक मिल जाएगा अपना कार्यालय व आवास

4 करोड़ 74 लाख की लागत से तेजी से हो रहा है निर्माण – सीएफओ

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या। इसी वर्ष जून माह के अंतिम सप्ताह तक फायर विभाग को पुलिस लाइन परिसर में खुद का चार यूनिट का कार्यालय के साथ-साथ आवास भी मिल जाएगा इस बात की जानकारी देते हुए सीएफओ एमपी सिंह ने बताया 4 करोड़ 74 लाख रुपया इसके निर्माण के लिए मुख्यालय द्वारा मुहैया कराया गया था।जिस पर बहुत ही तेजी से कार्य चल रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि जून के अंतिम सप्ताह तक फायर विभाग को अपना कार्यालय, आवास, गैराज मिल जाएगा।उन्होंने बताया इसका निर्माण आवास विकास परिषद संस्था द्वारा कराई जा रही है।सीएफओ एमपी सिंह ने बताया कि फायर विभाग का यह कार्यालय चार यूनिट की होगी,जिसमें एक सीएफओ का कक्ष,एक अग्निशमन अधिकारी का कक्ष,एक अग्नि शमन विभाग का कार्यालय,एक नियंत्रण कक्ष के साथ फायर विभाग के वाहनों को खड़ी करने के लिए गैराज का भी निर्माण भी हो रहा है।बताया कि फायर कर्मियों के रहने के लिए पर्याप्त संख्या मे अत्याधुनिक बैरक का निर्माण होगा। यहां पर निर्माण होने के चलते पिछले कुछ महीनो से फायर विभाग के बड़े व छोटे वाहन के साथ-साथ फायर कर्मियों को राजकीय इंटर कॉलेज में शिफ्ट किया गया है फायर टेंडर सहित अन्य सभी वाहनों को राजकीय इंटर कालेज परिसर मे शिफ्ट किया गया है।बताते चलें कई दशकों से पुलिस लाइन परिसर में स्थित टीन के नीचे ठंडी, गर्मी व बरसात में फायर विभाग के कर्मी रह रहे थे।पिछले वर्ष महानिदेशक फायर विभाग ने निरीक्षण के दौरान यह दशा देखकर इसे ठीक करने का निर्णय लिया और इसके निर्माण के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए साथ ही साथ पत्राचार के लिए मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह को निर्देश दिए थे।जिसके चलते अब कई वर्षों बाद फायर विभाग को चार यूनिट का अपना कार्यालय, बैरक इसी वर्ष जून माह तक मिल जाने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *