पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शादी का झांसा देकर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश*

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शादी का झांसा देकर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश*

सुल्तानपुर। धनपतगंज पुलिस ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शादी का झांसा देकर वसूली करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से जेवरात वु नकदी बरामद की है।

राजस्थान के करौली निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने बेटे की शादी के लिए देवरिया गया था। विवाह के बाद 10 फरवरी की शाम करीब आठ बजे माइलस्टोन 110 स्थित कैंटीन के पास वाहन रुकवाकर 64 हजार रुपये की मांग की गई। आरोप है कि रकम न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी गई। भयवश सात हजार रुपये मौके पर दे दिए गए। बाद में पीड़ित ने धनपतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देश पर गठित टीम ने बेनीपुर अंडरपास के पास से सुनील कुमार, मुस्कान उर्फ सुमन उर्फ प्रियंका, शशि भारती और रानी निशा को गिरफ्तार कर लिया। सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपितों के कब्जे से दो पायल, चार बिछिया, एक मंगलसूत्र, एक लाकेट और 19,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *