बाबा बारीनाथ मठ में विशाल भंडारा 15 को

बाबा बारीनाथ मठ में विशाल भंडारा 15 को
जौनपुर। महाशिवरात्रि पर्व पर बाबा बारी नाथ मठ हिन्दी बाजार में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में इस बात की जानकारी देते हुए बारीनाथ मठ के महंत योगी हरदेव नाथ ने बताया कि 14 फरवरी को गुरू गोरखनाथ धूना पूजन रात्रि 11 से 12 बजे तक इसके बाद महारूद्राभिषेक और 15 फरवरी को सुबह 11 बजे से आदिनाथ शिवजी का जलाभिषेक किया जाएगा। तत्पश्चात दोपहर 12 बजे से माँ अन्नपूर्णा का विशाल भंडारा आयोजित है। बाबा हरदेवनाथ ने जनपद के समस्त शिवभक्तों से अपील किया है कि वह समय से उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर पुण्य के भागी बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *