मण्डलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक में बनाया गया मण्डलीय कन्ट्रोल रूम*

*मण्डलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक में बनाया गया मण्डलीय कन्ट्रोल रूम*

लखनऊ

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा संचालित की जाने वाली हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 के संचालन व्यवस्था के प्रभावी अनुश्रवण के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ प्रदीप कुमार सिंह द्वारा मण्डलीय कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है

संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल कार्यालय के मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि मण्डल स्तरीय कन्ट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 0522-2254070 रहेगा जो 17 फरवरी 2026 से क्रियाशील होकर परीक्षा की समाप्ति तक सक्रिय रहेगा

डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों पालियों में होने वाली परीक्षाओं के लिए अलग अलग मण्डलीय कन्ट्रोल रूम प्रभारी व कन्ट्रोल रूम सदस्यों को नियुक्त किया गया है जो लखनऊ मण्डल के सभी 6 जिलों लखनऊ ,सीतापुर, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई,लखीमपुर खीरी के जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा स्थापित जिला स्तरीय मॉनिटरिंग सेल (कन्ट्रोल रूम) से लगातार सम्पर्क बनाये रहेंगे

संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ मण्डल के सभी छे जिलों के जनपद स्तरीय मॉनिटरिंग सेल प्रभारियों को जनपद में बनाये गए सभी परीक्षा केन्द्रों की निर्बाध लाइव स्ट्रीमिंग (वेबकास्टिंग) को अन्तिम प्रश्न पत्र होने तक राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग सेल तक बनाये रखने के निर्देश दे दिए हैं

*डॉ दिनेश कुमार,मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मण्डल* 🌹🙏🏻🙏🏻🌹

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *