*गोमती नगर जनकल्याण* *महासमिति के वार्षिकोत्सव*में* *रक्षा मंत्री* *राजनाथ सिंह जी को किया गया* *आमंत्रित*
गोमती नगर जनकल्याण समिति अपनी 107 समितियों द्वारा विगत 32 वर्षों से जनहित के कार्यों यथा अवस्थापना, पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार,जलवायु एवं अन्य जनहित के कार्यों को तन मन एवं धन से निस्वार्थ भाव से समर्पित भावना के अनुसार कर रही है।गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति की कार्यपालिका समिति की बैठक नक्षत्र वाटिका,गोमतीनगर में संपन्न हुई। बैठक में महासमिति के वार्षिकोत्सव में महासमिति के मुख्य संरक्षक माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी को आमंत्रित कर उनकी उपस्थिति में करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।बैठक में पूर्व बैठक के एजेंडा की पुष्टि करते हुए 1.सक्षम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सिलाई मशीन दिए जाने हेतु 2.विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित करने,मंच संचालन करने, मंच की व्यवस्था 3.सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन 4.स्मारिका के प्रकाशन 5. महासमिति की बैठकों को संजय निगम सचिव द्वारा कराए जाने,6 अन्य समितियों के कार्यवाही हेतु अभिनव शुक्ला संगठन मंत्री द्वारा करने 7 महिलाओं को सैनिटरी पेड दिए जाने 8. कोषाध्यक्ष की आय व्यय की रिपोर्ट 9 सभी उपखंड समितियां के जून 2026 तक चुनाव कराने,10 वार्षिकोत्सव में सभी उपखंड समितियां से कम से कम 100 लोगों के साथ प्रतिभाग करने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया।रक्षा मंत्री जी को गोमती नगर में ओपन जिम, सोलर लाइट, सभी रेलवे क्रॉसिंग पर ऊपरगामी सेतु/अंडरपास निर्माण, वीजा सेंटर एवं नई एयर स्ट्रिप को बनाने में सहयोग करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया।बैठक में महा समिति के अध्यक्ष डॉ बी एन सिंह महासचिव डॉक्टर राघवेंद्र शुक्ला सचिव व कार्यवाहक महासचिव कर्नल ए एन पांडे, सचिव संजय निगम , के के मौर्य, सी जी नायर, कोषाध्यक्ष पी आर पांडे,संगठन मंत्री अभिनव शुक्ला, महिला प्रभारी नीलम सिंह, मीडिया प्रभारी राजेश श्रीवास्तव, सांस्कृतिक सचिव आर डी मौर्य ,रवि तोमर कार्यालय प्रभारी, अमित मिश्रा ,आलोक माथुर, अभिषेक श्रीवास्तव,पंकज,दर्शनपाल अरोरा सहित समितियो की समस्त महिला प्रभारी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।बैठक में खंड समितियों के नवनियुक्त अध्यक्ष,सचिव, कोषाध्यक्ष को महासमिति के महासचिव डॉक्टर राघवेंद्र शुक्ला,कार्यकारी महासचिव कर्नल ए एन पांडे,सचिव संजय निगम,के के मौर्य,नीलम सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।अंत में अध्यक्ष डॉक्टर बी एन सिंह द्वारा सभी सदस्यों से महासमिति के हित में कार्य करने तथा वार्षिकोत्सव को सफल बनाने हेतु तन मन से जुड़ने का आवाहन करते हुए बैठक समाप्त की घोषणा की गई।

