स्मार्ट टॉडलर्स प्ले वे स्कूल आलमबाग में भव्य वार्षिकोत्सव
मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में बने नन्हे मुन्हें कलाकारों के आयोजन के साक्षी
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। स्मार्ट टॉडलर प्ले स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया ,जिसका उद्घाटन दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मंडल डॉ दिनेश कुमार जी उपस्थित रहे। अतिथि का स्वागत विद्यालय की सेंटर हेड श्रीमती अपर्णा शुक्ला जी द्वारा पुष्प एवं उद्बोधन के माध्यम से किया गया ।वार्षिकोत्सव में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा अपने बचपन के दिनों का वर्णन करते हुए उन अमूल्य क्षणों को संजोकर रखने तथा बच्चों की प्रगति में मां-बाप के योगदान का जिक्र किया तथा समस्त माता-पिताओं से बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करने का अनुरोध किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिशिर दत्त द्वारा किया गया । इस अवसर पर स्मार्ट किडीज प्ले स्कूल की सेंटर हेड चंद्रलेखा शुक्ला ,प्रधानाचार्य संगीता शुक्ला एवं स्मार्ट टॉडलर के संरक्षक वेद प्रकाश तिवारी भी उपस्थित रहे ।

