ब्लॉक वीकली रिव्यू / खसरा रूबेला स्कूल आधारित टीकाकरण समीक्षा बैठक संपन्न
अयोध्या।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसौधा डॉक्टर प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक ब्लॉक वीकली रिव्यू बैठक सम्पन्न हुआ।इस बैठक में सप्ताह बुधवार और शनिवार को संपन्न हुए ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस की गहनता से समीक्षा किया। उन्होंने सभी सुपरवाइजरों से ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस की गहनता से सहयोगात्मक सुपरविजन के कड़े निर्देश जारी किए।साथ ही साथ 16 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 स्कूल आधारित कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के सभी बच्चों को सरकारी गैर सरकारी प्राइवेट मदरसा खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान का भी समीक्षा किया।सभी सुपरवाइजरों को कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा कि प्रत्येक दशा में सुपरवाइजरी की जाए
बैठक के दौरान सोशल मोबिलाइजेशन नेटवर्क यूनिसेफ से ब्लॉक मोबिलाइजर कोऑर्डिनेटर धीरेंद्र नाथ पाण्डेय द्वारा उक्त दिवस में सभी प्रकार की दवाएं और गर्भवती महिलाओं से जांच संबंधी सभी उपकरण उपलब्धता पर चर्चा किया गया साथ ही साथ टीकाकरण से इनकार उदासीन और झिझक पैदाइशी से 2 साल तक के बच्चों पर ब्लॉक रिस्पांस टीम द्वारा आशा और आंगनवाड़ी के साथ घर-घर समझा बूझकर टीकाकरण करने पर जोर दिया।विश्व स्वास्थ्य संगठन के ब्लॉक प्रतिनिधि राजमणि यादव द्वारा बताया गया की ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस के दौरान सुपरवाइजर की विजिट में सुधार की आवश्यकता है।वही ब्लॉक कम्युनिटी प्रक्रिया मैनेजर अर्चना सिंह द्वारा सुपरवाइजर द्वारा भ्रमण के दौरान विलेज हेल्थ इंडेक्स रजिस्टर आशा डायरी का भाग संख्या चार जिसमें गर्भवती महिलाओं का विवरण रहता है भाग संख्या 5 जिसमें पैदाइशी से 2 साल तक के बच्चों का टीकाकरण से संबंधित विवरण रहता है और भाग संख्या 6 जिसमें 2 साल से लेकर 5 साल तक के बच्चों का टीकाकरण से संबंधित विवरण रहता है का अवलोकन करके और एनम आशा आंगनबाड़ी का ड्यू लिस्ट अपडेट करवाने में अपना सहयोग प्रदान करें. ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर अफजल जी द्वारा सभी सुपरवाइजर और ब्लॉक रिस्पांस टीम अभिमुखीकरण कराए जाने पर जोर दिया और माइक्रो प्लान का पुनः समीक्षा किए जाने पर पर बल दिया।बैठक में स्वास्थ्य निरीक्षाक शकुंतला पाण्डेय, हेल्थ सुपरवाइजर विपिन गुप्ता, काउंसलर सत्यबोध,स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजीव प्रकाश चतुर्वेदी अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किया।

