कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 115 परीक्षा केदो पर 18 से शुरू होगी इंटर व हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 115 परीक्षा केदो पर 18 से शुरू होगी इंटर व हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा

5 अति संवेदनशील व 16 संवेदनशील परीक्षा केदो पर रहेंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम – डीआईओएस

अयोध्या।हाईस्कूल और इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से कुल 115 परीक्षा केन्द्र पर सीसीटीवी कैमरे की नजर में तथा कड़ी सुरक्षा के व्यवस्था के बीच शुरु होंगी।जो 12 मार्च तक चलेगी।जिनमें 16 संवेदनशील और 5 अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं।इस बात की जानकारी डीआईओएस डाक्टर पवन कुमार तिवारी दिया।बताया कि सभी केन्द्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच चुकी हैं।वही शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सील पैक प्रश्नपत्रों के बंडल परीक्षा केन्द्रों को रवाना किए गए।परीक्षा मे पारदर्शिता लाने के लिए सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा डीवीआर और वॉइस रिकॉर्डिंग सिस्टम की जांच कर ली गई है।जिले में इस बार बोर्ड परीक्षा मे कुल 75000 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। बताया कि सभी परीक्षा केदो पर एक उपनिरीक्षक तथा दो-दो सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।इसके अलावा इन परीक्षा केदो पर सुरक्षा कर्मियों के अलावा एसटीएफ व एलआईयू के कर्मी भी तैनात रहेंगे।डीआईओएस डा.तिवारी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर नियंत्रण रखने के लिए जीआईसी में नियंत्रित कक्ष बनाया गया है।जहां पर 15 कंप्यूटर के माध्यम से वहां पर तैनात कर्मी सभी बोर्ड परीक्षाओं केंद्रों की गतिविधियों को देखेंगे।बताया कि परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए छः सचल दलों का गठन किया गया है।प्रत्येक सचल दल में पांच पांच कर्मी शामिल रहेंगे।तहसील स्तर पर संबंधित एसडीएम को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। सभी 115 परीक्षा केदों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट उसके अलावा अतिरिक्तकेंद्र व्यवस्थापक बाहर की विद्यालय के तैनात होंगे।इस बार कुल 115 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 3200 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती होंगी।जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के साथ-साथ जीआईसी कंट्रोल रूम के अलावा सभी परीक्षा केदो पर इलाहाबाद बोर्ड, बनारस बोर्ड के अलावा लखनऊनिदेशालय से भी मनिटरिंग रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *