एमआर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ,सीएमओ ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।खसरा–रूबेला जैसी संक्रामक बीमारियों से बच्चों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल के तत्वाधान में प्राथमिक विद्यालय जगनपुर में लगाए गए एम आर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया ने किया।अभियान के तहत 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगाया गया।टीकाकरण के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सोहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी, महिला व पुरुष वार्ड, लेबर रूम, दवा वितरण काउंटर, स्टाफ उपस्थिति रजिस्टर, साफ-सफाई व्यवस्था तथा मरीजों के बैठने की सुविधाओं का जायज़ा लिया गया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सब कुछ ठीक-ठाक बताया।

