जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा न्यायालय उप जिलाधिकारी सदर एवं तहसीलदार के विभिन्न पटलों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा न्यायालय उप जिलाधिकारी सदर एवं तहसीलदार के विभिन्न पटलों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 05 वर्ष, 03 वर्ष एवं 01 वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

तहसील अंतर्गत जारी होने वाले ई-परवाने (धारा 24, धारा 38(2) एवं अन्य धाराओं) तथा निर्विवाद वरासत के अंतर्गत जारी किए जाने वाले आदेशों की समीक्षा की गई। न्यायालय तहसीलदार एवं खतौनी कक्ष में अभिलेखों के रख-रखाव का भी निरीक्षण किया गया। पोर्टल पर प्राप्त ई-परवाना आदेशों एवं विभिन्न धाराओं के अंतर्गत पारित आदेशों की प्रगति की जानकारी ली गई। इस दौरान कई प्रकरण लंबित पाए गए, जिस पर असंतोष व्यक्त करते हुए तहसीलदार सदर को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए गए तथा सभी लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर अवगत कराने को कहा गया।

जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी सदर एवं तहसीलदार को शासनादेशों के समुचित रख-रखाव एवं अभिलेखों की सुव्यवस्थित उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे आमजन को आवश्यक सूचनाएं सरलता से प्राप्त हो सकें।

रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय सदर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा लेखपालों के जीपीएफ और एनपीएस पुस्तिका का अवलोकन किया गया और अद्यतन करने के निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर संतवीर सिंह, तहसीलदार सदर सौरभ कुमार, नायब तहसीलदार सदर, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
———–

जौनपुर 17 फरवरी 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-02

जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा न्यायालय तहसीलदार परिसर में नवनिर्मित स्वागत कक्ष का उदघाटन किया गया। स्वागत कक्ष बन जाने से वादकारियों सहित अन्य को सहूलियत मिलेगी।

जिलाधिकारी के पूर्व निर्देश के क्रम में के परिसर में शासन द्वारा संचालित राजस्व विभाग के कार्यों, अंश निर्धारण संबंधी जानकारी, कृषक दुर्घटना, दैवीय आपदा, मिशन शक्ति सहित विभिन्न योजनाओं की पात्रता एवं लाभ संबंधी सूचनाएं प्रदर्शित की गई हैं जिसे देखकर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की जानकारी प्रदर्शित होने से आने वाले वादकारियों एवं किसानों को आवश्यक जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी मौके पर उपस्थित अधिवक्ताओं और आमजन के द्वारा भी इस पहल की सराहना की गई।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर संतवीर सिंह, तहसीलदार सदर सौरभ कुमार, नायब तहसीलदार सदर, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
———-
जौनपुर 17 फरवरी 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-03

जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया है कि अनुसूचित जाति/अनु०जनजाति एवं अन्य पिछड़ें वर्ग हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण जिला सेवायोजन कार्यालय जौनपुर द्वारा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों को लिपिकीय स्तरीय प्रतियोगिता सम्बन्धित एक वर्षीय ’कार्यालय प्रबन्ध’ का प्रशिक्षण निःशुल्क दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण हेतु शैक्षिक योग्यता न्यूनतम इण्टरमीडिएट है, अर्ह अभ्यर्थियों की आयुसीमा 01 अप्रैल 2026 को 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। प्रशिक्षण हेतु सम्मिलित विषयः- सामान्य ज्ञान, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिन्दी, सामान्य गणित, सचिवीय पद्धति, बुक कीपिंग एण्ड ऐकाउन्टेन्सी, हिन्दी टंकण एवं हिन्दी आशुलिपि (स्टेनो) तथा कम्प्यूटर शिक्षा प्रमुख हैं। उक्त वर्ग के अर्ह अभ्यर्थियों का आवेदन पत्र 23 मार्च 2026 तक जमा किया जा सकता है। साक्षात्कार 23 व 24 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, जौनपुर में होगा। प्रशिक्षण सम्बन्धी समस्त जानकारी हेतु अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में जिला सेवायोजन कार्यालय, जौनपुर से सम्पर्क कर सकते हैं।
—————-
जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *