उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जेल में शुक्रवार को कैदियों के बीच खूनी टकराव हो गया। इस दौरान पश्चिमी यूपी के एक बदमाश अंशु दीक्षित ने मुख्तार अंसारी के खास गुर्गे मेराजुद्दीन समेत दो कैदियों की गोली मारकर हत्या कर दी। मेराजुद्दीन बनारस जेल से भेजा गया था। इस दौरान कई राउंड गोली चली। जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। फोर्स ने डबल मर्डर करने वाले अंशुल दीक्षित को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन वह लगातार फायरिंग करता रहा। पुलिस ने उसे एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। जेल में एनकाउंटर में मारा गया हमलावर कैदी, सूत्रों के अनुसार, पश्चिमी यूपी का कुख्यात बदमाश अंशु दीक्षित नाम का बंदी सुबह परेड के बाद अंशुल ने अपने साथ बंद कैदी मेराजुद्दीन और मुकीम उर्फ काला पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। इसके बाद अंशु जेल के भीतर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। करीब आधे घंटे तक जेल कर्मी खौफ में उसके करीब नहीं गए।

