भारत तिब्बत सहयोग मंच अवध प्रांत की मासिक बैठक मनोज श्रीवास्तव की अध्यक्षता मे संपन्न

अयोध्या।लखनऊ सूत्र के मुताबिक रविवार को भारत तिब्बत सहयोग मंच अवध प्रान्त की मासिक बैठक सम्पन्न हुई।इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये।आगामी सावन मास को संकल्प मास के रूप में मनाने का कार्ययोजना तैयार हुआ । इसमें पूरे प्रान्त में जितने शिव मंदिर है वहाँ पर प्रत्येक सोमवार को कैलाश मुक्ति व तिब्बत की आज़ादी के लिए लिखित पर्चा वितरण किया जाए,और मन्दिर में आये श्रद्धालुओं से कैलाश मुक्ति के लिए प्रार्थना करने के लिए कहा जायेगा । इसके बाद प्रत्येक जिलों में पौधों का रोपण का कार्य किया जाएगा । इसके बाद आख़री सोमवार को भारत तिब्बत सहयोग मंच के प्रत्येक दाईत्व धरि शिव मंदिर में सामूहिक रुद्राभिषेक करेंगे । विश्व शांति के लिए , विश्व को कोरोना मुक्त होने के लिए , तिब्बत की आज़ादी के लिए और देवो के देवता महादेव के स्थान कैलाश पर्वत की मुक्ति के लिए । आज के बैठक की अध्यक्षता पूर्वी उत्तर प्रदेश के सह संयोजक ममनोज श्रीवास्तव ने किया । कार्यक्रम का संचालन अवध प्रान्त के अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह ने किया । अवध प्रान्त के उपाध्यक्ष अजित श्रीवास्तव, उत्कर्ष बाजपेई, श्रीमती रंजना तिवारी , डॉ0 अरुण श्रीवास्तव महासचिव जी0 डी0 शुक्ला जी , श्री संजीव गुप्ता जी प्रान्त सचिव सचिन जैस , प्रान्त मंत्री व सीतापुर पालक पुलकित शर्मा , लखनऊ महानगर अध्यक्ष अजय पांडेय , महानगर उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार अवस्थी , सह प्रचार प्रमुख प्रदीप अग्रहरि जी , लखनऊ युवा विभाग के अध्यक्ष नितिन किशोर , प्रान्तीय कार्यकारणी सदस्य वरिष्ठ सहयोगी शिवसागर मिश्रा ,रामेन्द्र कुमार निगम , रामेंद्र प्रसाद , संजय अग्रवाल , राजन मिश्रा , अखिलेश मिश्रा, साथ ही विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में गुजरात से वरिष्ठ पत्रकार वर्तमान में पीएमओ कार्यालय में मीडिया हाऊस के सदस्य विजय श्रीवास्तव , विवेक कुमार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से मनोज सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही । इसके साथ ही सभी प्रांतीय दाईत्व धारियों को प्रान्त के सभी जिला का पालक की भी जिम्मेदार निर्धारित किया गया । बैठक का एजेंडा केंद्रीय नेतृत्व व पूर्वी उत्तर प्रदेश के संयोजक देव शुक्ला और सह संयोजक मनोज श्रीवास्तव जी ने तय किया।इसके साथ ही अधिक से अधिक आम लोगोको भी तिब्बत की आज़ादी , कैलाश पर्वत की मुक्ति जैसे परित्र आंदोलन से जोड़ने पर भी सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *