सूरजकुंड पर ग्रामीण संपर्क कार्यक्रम आयोजित

सूरजकुंड पर ग्रामीण संपर्क कार्यक्रम आयोजित

जौनपुर,23 फरवरी। यूपी के जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों ने सराय ख्वाजा स्थित ऐतिहासिक सूरजकुंड पर ग्रामीण संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ग्रामीण परिवेश, स्थानीय इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ना था।
विद्यार्थियों ने गांव के लोगों से संवाद कर सूरजकुंड के ऐतिहासिक महत्व, परंपराओं और लोकमान्यताओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही ग्रामीण जीवन, सामाजिक संरचना और सांस्कृतिक पहलुओं पर अध्ययन किया।
संकायाध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम शिक्षा को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ते हैं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।
कार्यक्रम में डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. चंदन सिंह, डॉ. अमित मिश्रा, डॉ. अवध बिहारी सिंह सहित विभाग के शिक्षक उपस्थित रहे। छात्र स्वयंसेवकों सुमित सिंह, दिव्यांशु सिंह और पृथ्वीराज ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्राम प्रधान रैना संतोष सिंह ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और संवाद के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *