मौनी स्नान व माघ मेले को देखते हुए रोडवेज बसों की संख्या मे बढोत्तरी – आदित्य प्रकाश

मौनी स्नान व माघ मेले को देखते हुए रोडवेज बसों की संख्या मे बढोत्तरी – आदित्य प्रकाश

अयोध्या।मौनी अमावस्या तथा माघ मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा को लेकर रोडवेज बसों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है।इस संबंध में सहायक प्रबंधक रोडवेज आदित्य प्रकाश ने बताया कि आने वाले दिनों में खासकर 18 जनवरी को मौनी अमावस्या स्नान के दिन अयोध्या में आसपास के जिलों से काफी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने रामनगरी आते हैं।वही माघ मेले को लेकर अयोध्या व आसपास जिलो से भारी संख्या में प्रयागराज स्नान करने जाने वाले श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहता है।इस दौरान इन श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े इसके लिए रोडवेज की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।बताया कि अयोध्या में मौनी अमावस्या के स्नान को देखते हुए 120 रोडवेज बसों का संचालन किया गया है।इन रोडवेज बसों का संचालन बहराइच, बस्ती, आजमगढ़, अंबेडकर नगर,गोंडा,लखनऊ,बलरामपुर के जिलों से 12 जनवरी से हो रहा है जो कि 18 जनवरी तक चलेगा। बताया कि इसके अलावा माघ मेले को लेकर 270 रोडवेज बसों का संचालन विभिन्न रुटों से किया जाएगा वही रोडवेज बसों की संख्या में बढ़ोतरी आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए की जाएगी।जो शिवरात्रि तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *