आईजीआरएस निस्तारण में अयोध्या जिला प्रथम स्थान आने पर एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी को प्रशस्ति-पत्र
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद अयोध्या ने जनवरी की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।इस उपलब्धि पर प्रवीण कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन द्वारा जनपद के नोडल अधिकारी आईजीआरएस एवं एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।जारी प्रशस्ति-पत्र में एडीजी प्रवीण कुमार ने कहा कि एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने अपने अन्य दायित्वों के साथ आईजीआरएस से संबंधित प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया। जिसके परिणामस्वरूप जनपद को यह महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली।उन्होंने उनके कार्यों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि भविष्य में भी वे कर्तव्यों का तत्परता से निर्वहन कर पुलिस विभाग की गरिमा बढ़ाते रहेंगे।
इस उपलब्धि से पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है।इस पर सभी पुलिस कर्मियों ने उन्होंने बधाई दिया।

