ब्यूरो चीफ/सत्य प्रकाश उपाध्याय
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र के कलूपुर गांव में मुआवजे की रकम के विवाद में बड़े भाई पर छोटे भाई की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय युवक तीन दिन से लापता था और उसका शव गांव के बाहर खेत में मिला। परिजनों का आरोप है कि करीब 30 लाख रुपये के बंटवारे को लेकर बड़े भाई ने अपने ससुर और बेटे के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया तथा इसे सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पिता की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

