ग्रेटर नोएडा वेस्ट के आम्रपाली सेंचुरियन पार्क लो राइज में सफाई को लेकर अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन द्वारा बनाए गए सख्त नियम

ब्यूरो चीफ/सत्य प्रकाश उपाध्याय
ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली सेंचुरियन पार्क लो राइज सोसायटी की अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) ने परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए सख्त नियम लागू किए हैं। पालतू कुत्तों द्वारा गंदगी फैलाने पर मालिक पर ₹1000 का जुर्माना लगाया जाएगा और तुरंत सफाई करना अनिवार्य होगा। वहीं गंदगी फैलाने या संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर ₹1,000 से ₹15,000 तक का फाइन तय किया गया है।
AOA के अनुसार, कॉमन और ओपन एरिया में पालतू कुत्तों को खुले में घुमाने पर रोक लगाई गई है तथा निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। सोसायटी में करीब 600 परिवार रहते हैं और बढ़ती शिकायतों के बाद यह फैसला जीबीएम में लिया गया।
इसके अलावा पान-गुटखा थूकने, ग्रीन एरिया में गंदगी करने और तोड़फोड़ करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। बार-बार नियम तोड़ने वालों को ब्लैकलिस्ट कर उनकी पहचान सार्वजनिक करने की भी चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *