माघ मेले को लेकर विभिन्न रूटों पर बनेंगे होर्डिंग एरिया – बलवंत चौधरी
अयोध्या।माघ मेले के दौरान रामनगरी में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन फूल प्रूफ योजना बना चुकी है।इस दौरान यातायात व्यवस्था तथा अयोध्या आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह के कठिनाई न हो इसके लिए पुलिस द्वारा जिले के सभी सीमा पर करियर लगाए जाएंगे और श्रद्धालुओं की रुकने के लिए होल्डिंग एरिया को चिन्हित किया गया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया की अयोध्या जिले की जितनी भी सीमाएं हैं उन पर आवश्यकता अनुसार बैरियर लगाया जाएगा और पर्याप्त संख्या में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे।जिससे बढती भीड़ को भी नियंत्रित की जाएगी।बताया कि लखनऊ से आने वाले मार्ग पर रुदौली,रौनाही के अलावा जगदीशपुर की ओर से आने वाले हाईवे पर हलियापुर, इनायत नगर तथा अंबेडकर नगर की ओर से आने वाले मार्ग पर गोसाईगंज, महाराजगंज के अलावा प्रयागराज, की ओर से आने वाले हाईवे पर कूरेभार, बीकापुर के अलावा अन्य कहीं जिलों से आने वाले मार्गो पर आवश्यकता अनुसार बैरियर लगाए जाएंगे बताया कि इस दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े इसके लिए विभिन्न रूपों पर होल्डिंग एरिया भी चिन्हित किया गया है जहां पर अधिक भीड़ को दिखाते हुए इन श्रद्धालुओं को रोका जाएगा।बताया कि होल्डिंग एरिया के लिए लखनऊ गोरखपुर मार्ग पर रौनाही थाना क्षेत्र के वशिष्ठ कुंज योजना फिरोज पुर उपरहार जुबेरगंज बाजार का मैदान, जगदीशपुर हाईवे पर इनायतनगर थाना क्षेत्र के मीठे गांव टोल प्लाजा कुचेरा, प्रयागराज हाईवे पर कोतवाली बीकापुर क्षेत्र मे कस्बा बीकापुर आर्मी ग्राउण्ड, अंबेडकर नगर हाईवे पर बच्चूलाल इंटर कालेज महाराजगंज थाना क्षेत्र पूरा बाजार व चौकी पूराबाजार के बगल आर०एच०एस० रोड पर,प्रयागराज मार्ग पर थाना पूराकलन्दर क्षेत्र के भरत कुण्ड के निकट स्थान,हैदरगंज थाना क्षेत्र में परशुराम महाविद्यालय बनाया गया है।एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि माघ मेले के दौरान आने वाले होल्डिंग एरिया पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं किसी भी तरह की परेशानी नहीं उत्पन्न होने पाएगी।

