वंदे भारत के कोच नंबर 14 के खिड़की पर हुए पथराव से रेल विभाग में मचा हड़कंप
पथराव कहां हुआ कोच अटेंडेंट व टीटी ने जताई अनभिज्ञता – हरीश शाही
फोटो
अयोध्या।आनंद विहार से अयोध्या कैंट आने वाली गाड़ी संख्या 22426 पर शुक्रवार को अराजक तत्वों ने पथराव किया जिसके चलते कोच नंबर सी 14 के सीट नंबर 38 व 39 के खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।बताते चले कि जब यह ट्रेन अयोध्या कैंटर रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो कोच नंबर के 14 का शीशा टूटा देखा तो रेलवे कर्मियों में हड़कंप मच गया।उन्होंने मैसेज तथा अन्य पत्राचार के माध्यम से इस घटना की सूचना विभाग के अधिकारियों को दिया।सूत्रों की माने तो कल यानी कि गुरुवार को भी वंदे भारत ट्रेन के एक कोच का शीशा भी कुछ क्षतिग्रस्त था उसे भी बदल गया था। गनीमत इस बात की रही कि फेका गया पत्थर किसी यात्रियों को नहीं लगी।क्योंकि जहां पर पत्थर लगा था वहां पीछे से लोहे का फ्रेम था।जबकि देखा जाए सुरक्षा की दृष्टि से यह ट्रेन महंगी तथा अति सुरक्षा वाली मानी जाती है।परंतु इसके बावजूद भी इस तरह के घटनाएं हो रही हैं।आज शुक्रवार को अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत से यात्रा करने वाले यात्रियों ने भी कहा कि अब यह ट्रेन भी सुरक्षित नहीं रह गई है चाहे अंदर से हो या फिर चाहे बाहर से। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आफ हरीश शाही ने बताया कि यह मामला काफी गंभीर है।इस ट्रेन पर पत्थर बाजी कहां पर हुई इसका पता नहीं लग पाया है।इस कोच में ड्यूटी पर तैनात टीटी, कोच अटेंडेंट ने बताया कि यह पथराव जब हुआ तो उन्हें इसकी जानकारी नहीं हुई।वही इस सीट पर यानी की सीट नंबर 38,39 पर बैठे पैसेंजरों का भी पता नहीं चल पाया है।फिलहाल इस घटना के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।उन्होंने बताया कि इस तरह की घटना ना हो इसके लिए बीच-बीच में रेलवे सुरक्षा बल की कर्मियों द्वारा रेल की पटरियों व कैंट रेलवे स्टेशन के आसपास बीच बीच मे अभियान चलाया जाता है। चेकिंग के दौरान जो भी संदिग्ध अवस्था में पाया जाता है उसके विरुद्ध विभाग द्वारा विधिक कार्यवाही की जाती
है।

