लाइन लीकेज, मरम्मत एवं नये कनेक्शन पर विशेष ध्यान दें- जिलाधिकारी*
*हरदोई* शुक्रवार को जनपद में जल जीवन मिशन के तहत हुये कार्यो की समीक्षा बैठक अध्यक्ष जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन/जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्ट्रेट में आहूत की गयी।
बैठक में जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के पदाधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्माणाधीन टंकियों का कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण कराने पर कार्य का भुगतान किया जायेगा इसलिए सभी टंकियों का निर्माण शीघ्रता से पूरा कराएं। उन्होंने उपस्थित जल निगम विभाग के जेई को निर्देश दिये कि नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में डाली गयी पाइप लाइन की लीकेज एवं मरम्मत कार्य प्राथमिकता पर करायें और ग्राम प्रधानों से समन्वय बनाकर गांवों में अधिक से अधिक नये कनेक्शन करायें और जिन सड़कों व गलियों में पाइप लाइन डाली जाये उसकी मरम्मत भी कराते जाये। बैठक में पीडी ए0के0 मौर्या, प्रभारी अधिशासी अभियंता जल निगम नवीन कुमार, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी एवं जेई आदि उपस्थित
रहे।

