भाई बंधुओं , माताओं एवं बहनों ने मिलकर भारत माता की आरती की
लखनऊ। नगर सहकार्यवाह शीश जी के निर्देशन में मां चंद्रिका इंटरप्राइजेज हंस खेड़ा तिराहा पारा के निकट भव्य हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक हुआ। हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम में मंचासिन अतिथियों में संत समाज से आदरणीय श्री बृजेश द्विवेदी जी महंत दुर्गा देवी मंदिर आलमनगर , मुख्य वक्ता के रूप में श्री सत्यप्रकाश जी बौद्धिक शिक्षण प्रमुख लखनऊ दक्षिण भाग , कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में माननीय श्री आमोद सिंह जी प्रबंधक S B N इंटर कॉलेज नरपत खेड़ा पारा , कार्यक्रम समिति की सह संयोजिका के रूप में आदरणीय श्रीमती लक्ष्मी जी प्रवचनकर्ता सिंधी समाज , समिति संयोजक के रूप में आदरणीय श्री रत्नाकर तिवारी जी का सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने में कार्यक्रम की समिति में समिति सहसंयोजक के रूप में श्री वीरप्रताप जी , समिति कोषाध्यक्ष के रूप में श्री बृजेश जी एवं समिति सदस्यों के रूप में श्री आशीष यादव जी , श्री प्रदीप पांडे जी , श्री सत्यजीत पांडे जी , श्री जगदम्बा प्रसाद दुबे जी , श्री पीयूष मिश्रा जी , श्री प्रियांशु तिवारी जी , श्री मनोज श्रीवास्तव जी एवं कार्यक्रम की संचालन टोली के रूप में श्री रवींद्र जी(आचार्य जी) , श्री रामू जी , श्री अशोक जी , श्री मंदीप जी , श्री रवि जी , श्री दीप्तेश जी , श्री ऋतिक जी , श्री सर्वेश जी , श्री राहुल जी , श्री रमेश जी इत्यादि का अथक एवं अतुलनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मातृशक्ति मंडली के भजन –कीर्तन से हुआ तत्पश्चात मंचासिन अतिथियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ जिसमें आदरणीय श्रीमती लक्ष्मी जी ने सामाजिक पंच परिवर्तन – सामाजिक समरसता , कुटुंब प्रबोधन , पर्यावरण , स्व का भाव , नागरिक कर्तव्य पर अपना उद्बोधन व मार्गदर्शन दिया और कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आदरणीय श्री सत्यप्रकाश जी ने हिंदुत्व व संघ के 100 वर्ष पर अपना उद्बोधन व मार्गदर्शन दिया उसके पश्चात कार्यक्रम के माननीय अध्यक्ष श्री आमोद सिंह जी ने कार्यक्रम समिति एवं संचालन टोली का भव्य एवं सफल कार्यक्रम के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया ।
उसके पश्चात सभी भाई बंधुओं , माताओं एवं बहनों ने मिलकर भारत माता की आरती किया।
उसके पश्चात समरसता भोज का आरंभ हुआ एवं कार्यक्रम में आए सभी बंधुओं , माताओं एवं बहनों ने प्रसाद ग्रहण कि
या ।

