पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ सड़क हादसा एक की मौत कई घायल

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ सड़क हादसा एक की मौत कई घायल

सुलतानपुर / लखनऊ से सवारी लेकर आजमगढ़ जा रही एक प्राइवेट बस और पीछे से आ रही डीसीएम आईसर के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। यह दुर्घटना पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 140.700 के पास उस समय हुई,जब बस चालक ने सवारी बैठाने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिया। पीछे से आ रही डीसीएम बस में जा भिड़ी और टक्कर के बाद डीसीएम सड़क पर पलट गई।हादसे में डीसीएम में सवार मोहम्मद अनीस (30) निवासी पुर बादली थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं डीसीएम चालक इम्तियाज अहमद, मोहम्मद इसराइल तथा कंडक्टर मुदस्सिर गंभीर रूप से घायल हो गए।बस में सवार यात्रियों शिवांगी मौर्य, रशीदा, साजिदा और लुकमान समेत अन्य को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को तत्काल सरकारी एंबुलेंस से दोस्तपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया,जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।सूचना मिलते ही सुरक्षा अधिकारी व पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।हादसे के बाद बस का चालक व कंडक्टर मौके से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *