जौनपुर काशी,विंध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में शामिल विकास को मिलेगी नई रफ्तार :कृपाशंकर सिंह

जौनपुर काशी,विंध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में शामिल विकास को मिलेगी नई रफ्तार :कृपाशंकर सिंह

जौनपुर,11 फरवरी। यूपी के जौनपुर में उत्तर प्रदेश में पेश 9.13 लाख करोड़ रुपये के बजट में खजाना खोलते हुए योगी सरकार ने तोहफों की बारिश कर दी जिसमें जौनपुर जिले को काशी,विंध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में शामिल किया है जो जौनपुर के लिए एक उपलब्धि है वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने आज इस प्राधिकरण के गठन की घोषणा करते हुए जौनपुर को भी इसमें शामिल करने की घोषणा की। इस कदम से जिले के विकास को गति मिलेगी। जिसको लेकर जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने सरकार का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि अब काशी और विंध्य क्षेत्र की तर्ज पर ‘शिराज-ए-हिंद’ जौनपुर का भी विकास सुनिश्चित होगा जिससे जौनपुर के विकास को नई रफ्तार मिलेगी यह बजट गरीबों के उत्थान, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, अन्नदाताओं को सामर्थ्यवान और विकसित भारत के लिए विकसित उत्तर प्रदेश बनाने के लिए आज का यह बजट ऐतिहासिक है उत्तर प्रदेश ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 9 वर्षों में जो विकास की यात्रा बढ़ाई है उसमें यह बजट मिल का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *