कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई
ब्यूरो चीफ लखनऊ
बलिया:( गड़वार ):थाना क्षेत्र के चांदपुर चट्टी के समीप मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिससे स्वजनों में कोहराम मच गया।किसी राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक व कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।सिंकदरपुर थाना क्षेत्र के पंदह निवासी प्रमोद कुमार राय पुत्र रामसिंगार राय व अनंत राय पुत्र अवधेश राय बाइक से चितबड़ागांव से किसी कार्यक्रम में शरीक होकर मंगलवार की देर रात को फेफना गड़वार मार्ग होते हुए अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही गड़वार थाना क्षेत्र के चांदपुर चट्टी के समीप पहुंचे ही थे कि की कार ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतना बेजोड़ था कि बाइक सवार दूर-दूर जा गिरे और गम्भीर रूप से घायल हो गए।जिससे उनकी मौत हो गई। उधर से गुजर रहे राहगीर ने इसकी सूचना गड़वार पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्यवाई की।वहीं क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने लेकर चली गई।
थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइक व कार को कब्जे में ले लिया गया है वहीं अज्ञात कार चालक के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाई की जा रही है।

