बड़े बकायेदारों पर नगर निगम का चला चाबुक,लगभग 11 लाख रुपये वसूले

बड़े बकायेदारों पर नगर निगम का चला चाबुक,लगभग 11 लाख रुपये वसूले

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।नगर निगम ने गृहकर एवं जलकर की वसूली के लिए अभियान को और तेज कर दिया है। बुधवार को 14 बड़े बकाएदारों के यहां छापामारी कर 11 लख रुपये की वसूली की गई।अपर आयुक्त सुमित कुमार ने बताया कि वसूली के लिए गठित दल में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार, कर निर्धारण अधिकारी विनय प्रताप सिंह, कर अधीक्षक जयप्रकाश तथा अन्य कर्मी शामिल थे।टीम ने कौशल शपुरी स्थित अवध होटल से एक लाख रुपये, त्रिपाठी होटल से सहादतगंज से दो लाख रुपये, आजाद प्रकाशन से 3.28 लाख रुपये, मेगा शाप से एक लाख, ट्रिपल लाइन होटल से 1.26 लाख रुपये, जयप्रकाश नारायण वार्ड के गोपाल रस्तोगी से एक लाख रुपये, भूपेंद्र कुमार से 67047 रुपये, सेठ लड्डू लाल से 62700 रुपये की वसूली कर मौके पर ही रसीद सौंपी गई। इसमें गोपाल रस्तोगी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जो रोक दी गई। उन्होंने बताया कि एमएस फर्नीचर, मंत्रा होटल, पुष्पक इन होटल सहित कई बड़े बकायेदारों को एक सप्ताह के भीतर भुगतान करने की चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *