किक्रेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ, मुख्य अतिथि, अभिनव दीक्षित पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी के कर कमलो द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुआ 

किक्रेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ, मुख्य अतिथि, अभिनव दीक्षित पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी के कर कमलो द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुआ

लखनऊ ब्यूरो चीफ

लखनऊ: श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय, केकेसी में आज श्रीमती सुंदरी देवी अंतर महाविद्यालय किक्रेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ, मुख्य अतिथि, अभिनव दीक्षित पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी के कर कमलो द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, अभिनव दीक्षित ने प्रतिभागी खिलाडियों का उत्साहवर्धन करते हुऎ कहा कि किक्रेट को अपना पैशन बनाईए। अपना 100% प्रयास खेल और अभ्यास पर दीजिए। आप इसे करियर के रूप में भी चुन सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी एक टूर्नामेंट में आपका सफल प्रदर्शन आपके खेल की दिशा बदल सकता है। हमेशा अपना बेस्ट परफॉर्मेंस करने की सोचे। उन्होंने सभी प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता सन्मय शुक्ला, सहायक मंत्री प्रबंधक, प्रबंध समिति ने की ने की। उन्होंने खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को हर संभव उत्कृष्ट खेल वातावरण उपलब्ध कराने का वादा किया। समारोह के आरंभ में महाविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड की संयोजिका, प्रो मधु गौड ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए टूर्नामेंट से सभी को अवगत कराया। समारोह का संचालन, डॉ विजय राज श्रीवास्तव ने किया तथा समारोह के समापन पर डॉ एन एस पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। दिनांक 11 से 14 फरवरी तक चलने वाली सुंदरी देवी क्रिकेट टूर्नामेंट के 53वें संस्करण का आज पहला क्वार्टर फाइनल मैच लखनऊ विश्वविद्यालय एवं मुमताज पीजी कॉलेज की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम ने मुमताज पीजी कॉलेज को 14.3 ओवर में 47 रन पर आल आउट किया। गेंदबाज कुश तिवारी ने चार ओवर में एक मैडन देते हुए 16 रन दिए तथा चार विकेट लिए। वहीं मोहम्मद खान ने दो ओवर में एक मैडन देते हुए एक रन दिया और दो विकेट लिए। दिव्यांश चित्रवंशी ने 1.3 ओवर में तीन देकर दो विकेट लिए।

जवाब में लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम ने 8.2 ओवर में दो विकेट खोकर 51 रन बनाते हुए मैच जीता।

लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से बैटिंग करते हुए अनुपम पाठक 11 रन नॉट आउट, मनन 14 रन और अनिकेत सिंह 16 रन पर नॉट आउट रहे। मुमताज पीजी कॉलेज के आदित्य प्रताप सिंह ने तीन ओवर में तेरह रन देकर एक विकेट लिया तथा पार्थ सिंह ने 1.02 ओवर में 13 रन देकर एक विकेट लिया।

मैन ऑफ द मैच, कुश तिवारी रहे।

इस अवसर पर महाविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड, अध्यक्ष प्रो शुचि मिश्रा, कला संकाय प्रभारी, प्रो एस सी हजेला, डॉ अभिषेक सिंह, डॉ विजय मिश्रा, डॉ सुयश शुक्ला, डॉ सुमन सिंह, डा दीपिका दयालु एवम डा मानस मणि तिवारी सहित अनेक शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *