बोर्ड परीक्षा मे नकल रोकने के लिए पांच सचल दलों का हुआ गठन – जेडी

बोर्ड परीक्षा मे नकल रोकने के लिए पांच सचल दलों का हुआ गठन – जेडी

 

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

 

अयोध्या।अयोध्या मंडल में इंटर व हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन,सुचारू व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय अयोध्या मंडल अयोध्या (माध्यमिक) पूर्ण रूप से तैयारी कर लिया है।इस बात की जानकारी देते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया परीक्षा को नकल विहीन करने के लिए पांच सचल दल का गठन किया गया है।बताया कि मंडल मे बोर्ड परीक्षा के दौरान एक सचल दल उनके नेतृत्व में चलेगा।बाकी अन्य चार सकल दल उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक कौस्तुभ कुमार सिंह, प्राचार्य डाइट प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, उप निरीक्षक संस्कृत पाठशालाएं प्रभारी अयोध्या मंडल सतीश कुमार त्रिपाठी के अलावा सह जिला विद्यालय निरीक्षक अवनीश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सचल दलों का गठन किया गया है। जिसमें पर्याप्त संख्या में अन्य सहायक कर्मचारी तथा सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे।मंडल में बोर्ड परीक्षा मे नकल को रोकने के लिए बोर्ड परीक्षा द्वारा जारी सभी निर्देशों का शक्ति से पालन कराया जाएगा।इस दौरान अगर कोई भी कर्मचारी या केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ विधिक कार्यवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *