उक्त बैठक में 85 ग्रामों के वी0डी0पी0 (ग्राम विकास योजना) को अनुमोदन करते हुए जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रधानो को निर्देशित किया गया कि उक्त योजना के अन्तर्गत निर्माण होने वाले आगनबाड़ी केन्द्र सुरक्षित स्थान पर होने चाहियें।

उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास नि0लि0 जौनपुर द्वारा केन्द्र प्रायोजित प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पी0एम0-अजय) केघटक प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजनान्तर्गत आज 11 फरवरी 2026 को जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में आदर्श ग्राम योजनान्तर्गत चयनित 85 ग्रामों के ग्राम प्रधान के साथ जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक आहूत की गयी।

उक्त बैठक में 85 ग्रामों के वी0डी0पी0 (ग्राम विकास योजना) को अनुमोदन करते हुए जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रधानो को निर्देशित किया गया कि उक्त योजना के अन्तर्गत निर्माण होने वाले आगनबाड़ी केन्द्र सुरक्षित स्थान पर होने चाहियें।

——–
जौनपुर 11 फरवरी 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-05

महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र की अध्यक्षता एवं नवागत पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति के सदस्यों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई।

सर्वप्रथम समिति के सदस्यों के द्वारा नवागत पुलिस अधीक्षक जी को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर जनपद के समस्त शिवालयों एवं प्रमुख मंदिरों पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिलाधिकारी ने निर्देश विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अधीक्षण अभियंता अनुपस्थित रहे जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए वेतन बाधित करने के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देशित किया कि मिलावट न हो इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम किए जाए। प्रतिबंधित माझा बेचने वालों पर कड़ी कार्यवाही और प्रतिबंधित प्लास्टिक बेचने वालों के विरुद्ध भी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने सभी ईओ को नगर निकायों के मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि पुलिस विभाग के द्वारा शिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु कटिबंध है, विभाग के तरफ से सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने शोभायात्रा के दौरान डीजे संचालकों को शासन के द्वारा जारी निर्देशों और मानको के अनुरूप डीजे संचालन के लिए निर्देशित किया, इसके लिए डीजे संचालकों की पृथक बैठक कर उन्हें जागरूक करने हेतु भी निर्देशित किया गया।

उन्होंने सभी मंदिरों में सीसीटीवी व्यवस्था संचालित करने के लिए निर्देश दिया, इसके साथ ही मंदिरों में प्रवेश और निकासी के अलग-अलग द्वारा बनाए जाने हेतु भी कहा।

बैठक में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर मनोरमा मौर्य, कजगांव फिरोज खान, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अंबष्ट, आपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *