जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में संगोष्ठी भवन, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पादित किये जाने के दृष्टिगत समीक्षा बैठक/प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि आयोग के निर्देशानुसार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा- 2026, 18 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 के मध्य दो पालियों में (प्रथम पाली में प्रातः- 8ः30 बजे से 11ः45 बजे तक, द्वितीय पाली सायं (02 बजे से 5ः15 बजे तक) में जनपद के कुल 206 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जनपद में हाईस्कूल में कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 77042 तथा इण्टरमीडिएट में 77080 है।
परीक्षा हेतु कुल 06 जोनल मजिस्ट्रेट, 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 206 स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाये गये है। इसके साथ ही रिर्जव अधिकारियों की ड्यूटी भी लगायी गयी है। किसी भी समस्या पर विभागीय कंट्रोल रूम नंबर 7905471191 और 9451962481 पर संपर्क किया जा सकता है।
बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये हेतु प्रश्नपत्रो की गोपनीयता अक्षुण्ण रखने, परीक्षा केन्द्रो के नियमित पर्यवेक्षण करने और परीक्षा के पूर्व सभी आवश्यक तैयारियों पूर्ण कर लेने के निर्देश दिये गये। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं केंद्र व्यवस्थापन की सतत मॉनिटरिंग की जाए। उन्होने स्टैटिक मजिस्ट्रेट की दायित्वो के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी प्रदान की ।
उन्होने निर्देश दिया कि समस्त स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपने आवंटित परीक्षा केंद्रों पर समय से उपस्थित रहकर परीक्षा की समुचित निगरानी सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा कराने का उत्तरदायित्व शासन प्रशासन का है और शासन के निर्देश के क्रम में परीक्षा से जुड़े सभी प्राविधानों और सबके दायित्वों के सम्बन्ध मे विस्तार से अवगत कराया गया है।
उन्होंने कहा कि विगत वर्षो के भांति इस वर्ष भी नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए संकल्पित हो जिसके लिए उन्होने उपस्थित सभी को नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए संकल्प भी दिलाया।
जिलाधिकारी ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट निर्देश है कि परीक्षा को पूर्णतः नकलविहीन, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्ण, गंभीरता, सजगता के साथ करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश यादव, विवेक कुमार, समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, कंट्रोल रूम प्रभारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
——–
जौनपुर 12 फरवरी 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-02
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देश के क्रम में जनपद में मीजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान जनपद के समस्त प्राईमरी स्कूल में कक्षा 01 से कक्षा 05 तक के समस्त बच्चों को एम०आर० का टीकाकरण सम्पन्न कराने हेतु दिनांक 16 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक अभियान चलाया जायेगा।
उक्त हेतु शासन के निर्देश के क्रम में दिनांक 13 फरवरी 2026 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सभागार कक्ष में समय 02ः00 बजे अपरान्ह से एक मीडिया वर्कशाप आयोजित है।
उन्होंने जनपद के मीडिया के समस्त पत्रकार बन्धु को उक्त वर्कशाप में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया है।
———-
जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

