-बजट में वादाखिलाफी पर राष्ट्रीय कुली मोर्चां ने भरी हुंकार-
-बजट में हुयी वादाखिलाफी पर कुलियों ने किया जोरदार प्रदर्शन-
लखनऊ. देश भर के कुली/यात्री सहायक संवर्ग की आजीविका व समाजिक सुरक्षा की अपनी पुरानी मांगों को लेकर राष्ट्रीय कुली मोर्चा ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिसमें मुख्य रूप से रेल मंत्रालय द्वारा कुलियों की आजीविका व सामाजिक सुरक्षा की सर्वे रिपोर्ट को संसद में प्रस्तुत कर रिपोर्ट को सार्वजनिक करना है। साथ ही बजट में अपने खिलाफ हुयी बादाखिलाफी पर सरकार का ध्यान आकर्षित करना है।
कुलियों के अनुसार उनकी आजीविका संकट की परिस्थितियों को देखते हुये रेल मंत्रालय भारत सरकार ने 19.6.2025 को सभी मंडल रेल प्रबंधकों को निर्देशित कर जांच रिपोर्ट देने को कहा गया था। परंतु उस सर्वे रिपोर्ट अभी तक बजट सत्र में संसद में प्रस्तुत नहीे किया गया है। कुलियों ने प्रदर्शन के दौरान मांग की है कि उस सर्वे रिपोर्ट का सार्वजनिक किया जाय। कुलियों को भी देश के नागरिक होने के नातेे आलिविका सुरक्षा, बच्चों को शिक्षा की सुरक्षा, आयुष्मान योजना के द्वारा स्वास्थ्य सुरक्षा, विश्राम गृह, के साथ सामाजिक सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधायें मिलनी चाहिए। पिछले काफी समय से उनकी आजीविका संकट पर लगातार मांग को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित कर रहे है। परंतु हर बार उनकों मात्र आश्वासन ही दे दिया जाता है।

