अयोध्या संस्कृति विरासत समिति की बैठक सम्पन्न, सांस्कृतिक गतिविधियों को मिलेगा नया विस्तार

अयोध्या संस्कृति विरासत समिति की बैठक सम्पन्न, सांस्कृतिक गतिविधियों को मिलेगा नया विस्तार

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।कमिश्नर राजेश कुमार एवं डीआईजी सोमन बर्मा ने डीएम निखिल टीकराम फुंडे व एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर के साथ अयोध्या संस्कृति विरासत समिति की बैठक आयुक्त सभागार में किया।इस मौके पर सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने बैठक के एजेंडे की विस्तार से जानकारी दी।बैठक में अयोध्या धाम में कराई जाने वाली सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रभावी एवं नियमित संचालन पर विस्तृत चर्चा की गई।विशेष रूप से राम की पैड़ी तथा नयाघाट पर सायंकाल “साकेत संध्या” एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की गई।बैठक में मंच, टेंटेज, साउंड सिस्टम, मैनपावर, लाइट एवं साउंड शो की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही समिति के पंजीकरण, बैंक खाते के संचालन तथा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के निरंतर संचालन पर भी विचार-विमर्श हुआ।कमिश्नर ने कहा कि अयोध्या की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गरिमा के अनुरूप कार्यक्रमों का स्तर उच्च रखा जाए तथा स्थानीय एवं बाहरी कलाकारों को उचित मानदेय प्रदान कर उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाए।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थित एवं आकर्षक सांस्कृतिक आयोजन कराने के निर्देश दिए।बैठक में विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अनुराज जैन,नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *