पीयू के इनक्यूबेटी “हीथोक्स” को फाइजर से 60 लाख रुपये का अनुदान

पीयू के इनक्यूबेटी “हीथोक्स” को फाइजर से 60 लाख रुपये का अनुदान

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के एलुमनाई एवं इनोवेशन सेंटर के इनक्यूबेटी “हीथोक्स प्राइवेट लिमिटेड” को फाइजर की हेल्थकेयर इनोवेशन योजना के अंतर्गत 60 लाख रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ है। यह अनुदान सिकल सेल एनीमिया एवं थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक स्तर पर पहचान (Early Detection) के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रदान किया गया है। इस संबंध में शुक्रवार को बात करते हुए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो वंदना सिंह ने बताया कि
यह अनुदान 12 फरवरी 2026 को वाणिज्य भवन, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली में आयोजित “मेडटेक इनोवेशन एंड स्टार्टअप शोकेस” प्रदर्शनी के दौरान प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डीपीआईआईटी (DPIIT) के अंतर्गत किया गया था। इस प्रदर्शनी में देशभर से प्राप्त 300 आवेदनों में से केवल 08 स्टार्टअप्स का चयन किया गया, जिनमें वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इनक्यूबेटी “हीथोक्स प्राइवेट लिमिटेड” को भी चयनित किया गया।
फाइजर इंडोनेशन प्रोग्राम के अंतर्गत चयनित स्टार्टअप को यह अनुदान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा प्रदान किया गया। “हीथोक्स प्राइवेट लिमिटेड” की ओर से संस्थापक निदेशक शेखर आनंद (शोध निर्देशक), कुसुम आनंद, प्रिया काकरान एवं उनकी टीम उपस्थित रही। साथ ही विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के शिक्षक डॉ. मनीष कुमार गुप्ता (सह-मुख्य शोधकर्ता) भी कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।
कार्यक्रम में स्टार्टअप इंडिया के निदेशक डॉ. सुमीत जारंगल, संयुक्त सचिव श्री संजीव, प्रो. शैलेंद्र सराफ (निदेशक, नाइपर अहमदाबाद), दीपक बागला (मिशन डायरेक्टर, अटल इनोवेशन—नीति आयोग) तथा सुश्री मिनाक्षी नेवतिया (मैनेजिंग डायरेक्टर) उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *