वांछित को पकड़ने गयी एसओजी एवं पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, पुलिस की गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त

वांछित को पकड़ने गयी एसओजी एवं पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, पुलिस की गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त

जौनपुर: बक्शा थाना क्षेत्र के बीरभानपुर गांव में गुरुवार की रात्रि वांछित को पकड़ने गयी एसओजी टीम एवं पुलिस वाहन पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। हमले की सूचना पर पहुँचे बक्शा थानाध्यक्ष के वाहन को भी ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। उच्चाधिकारियों के आदेश पर करीब आधा दर्जन थानों की फोर्स ने गांव में पहुँच घेराबंदी कर रहें है।
सिकरारा थाने के इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह एसओजी टीम के साथ रात करीब साढ़े नौ बजे बक्शा थाना क्षेत्र के बीरभानपुर गांव की अनुसूचित बस्ती में एक वांछित पंकज गौतम की गिरफ्तारी के लिए पहुँचे थे तभी ग्रामीणों ने एसओजी टीम एवं पुलिसकर्मियों पर ईंट पत्थर से हमला कर दिए। हमले में एसओजी सिपाहियों के अलावा सिकरारा थाने के एक उपनिरीक्षक विनोद सिंह के घायल होने की खबर है। उधर सूचना पर पहुँचे बक्शा थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के वाहन का सीसा टूट गया। बवाल की सूचना पर करीब आधा दर्जन से अधिक थानों की फोर्स पहुँच बस्ती को घेर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *