एसआईआर के सम्बन्ध में किया जनसंपर्क कर फार्म-7 के प्रति किया गया सतर्क।

एसआईआर के सम्बन्ध में किया जनसंपर्क कर फार्म-7 के प्रति किया गया सतर्क।

फार्म-7 के जरिए पीडीए का वोट कटवाने के षड्यंत्र में जुटी है सरकार

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।गोशाईंगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी/प्रत्याशी चौ.लौटनराम निषाद ने रामपुर पुवारी सेक्टर के दलपतपुर,आलापुर, रामपुर पुवारी मांझा,ईशासराय, दामोदरपुर, मांझा काजीपुर, काजीपुर रकौरा,रामपुर पुवारी उपरहार, नकटवारा, जरही आदि बूथों पर जनसंपर्क कर एसआईआर के सम्बन्ध में पार्टी समर्थकों व पदाधिकारियों से जानकारी लिया। उन्होंने कहा कि एसआईआर से पशोपेश में फंसी भाजपा-आरएसएस अब फार्म-7 के जरिए पीडीए विशेषकर मुस्लिम मतदाताओं का वोट कटवाने के षड्यंत्र में जुटी हुई है।उन्होंने पार्टी समर्थकों,बीएलए व पदाधिकारियों से आग्रह किया कि बीएलओ के सम्पर्क में रहकर फार्म-7 के प्रति सतर्क रहना आवश्यक है।फार्म-7 के दुरुपयोग की कही जानकारी मिले तो तत्काल हमें सूचना उपलब्ध करायें।06 जनवरी 2026 की ड्राफ्ट मतदाता सूची के बाद प्रत्येक विधान सभा में लगभग सभी पोलिंग बूथों पर नाम काटे व नाम जोड़े गये हैं।ईआरओ ने प्रत्येक सप्ताह नाम काटने व नाम जोड़ने की सूची आपको दी है और नोटिस बोर्ड पर भी प्रदर्शित कर रहे हैं।काटे गये नाम,जोड़े गये नाम का घर-घर जाकर सत्यापन करवा लें। यदि किसी व्यक्ति का नाम गलत ढंग से कट गया है, या किसी गलत व्यक्ति का नाम जुड़ गया है। तत्काल लिखित शिकायत ईआरओ और जिलाधिकारी/उपजिलाधिकारी से करें।
गोशाईंगंज प्रभारी चौ.लौटनराम निषाद ने कहा कि भाजपा द्वारा जमा किये जा रहे फार्म-7 पर सभी को सावधान रह कर एक-एक फार्म पर लिखित आपत्ति देना है और उसकी जानकारी प्रदेश कार्यालय को देना है। पार्टी समर्थक मतदाताओं विशेष कर 18-21 वर्ष के लोगों तथा जिनका नाम छूट गया है, सभी का फार्म-6 भरवाकर नाम दर्ज कराना है।नो-मैंपिंग तथा लॉजिकल एरर वाले अपने मतदाताओं के दस्तावेज बनवाने में मदद करें तथा कार्यकर्ताओं को लगा कर सुनवाई अधिकारी तक पहुँचाने का कार्य करें।एसआईआर में शिकायत या समस्या प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष, निर्वाचन टीम को भेजने के लिए तत्पर रहना आवश्यक है।
निषाद ने कहा कि भाजपा-आरएसएस लोकतंत्र व संविधान को कमजोर करने की साजिश में जुटा हुआ है।पकरैला सेक्टर के जोगापुर,राजापुर सरैया,जमुनीपुर, सुमेरपुर, पहाङपुर, सरैया,बनघुसरा,
सिकंदरपुर,पकरैला में जनसंपर्क कर एसआईआर व फार्म-6 व फार्म-7 के सम्बन्ध में चर्चा किया और फार्म-7 के माध्यम से भाजपा पीडीए व मुस्लिम मतदाताओं का नाम काटने की जो साजिश की जा रही है,बीएलए के सम्पर्क में रहकर अपनों का वोट बचाने के लिए सावधान रहना आवश्यक है।जनसंपर्क में समाजवादी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव विजय बहादुर वर्मा,समाजवादी पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव जगन्नाथ पाल,विकास पटेल,सिकंदर कन्नोजिया,जीतेन्द्र वर्मा,राकेश वर्मा,डा.रामू निषाद, झन्नूलाल प्रजापति,रामचेत विश्वकर्मा,आलोक वर्मा,रमापति यादव,मनोज वर्मा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *