सीओ सिटी व महिला एसओ ने चलाया चेकिंग अभियान

सीओ सिटी व महिला एसओ ने चलाया चेकिंग अभियान

अयोध्या।वैलेंटाइन डे पर नगर पुलिस तथा महिला थाना पुलिस ने गुलाब बाड़ी सहित अन्य स्थानों तथा रेस्टोरेंट पर चेकिंग अभियान चलाया इस मौके पर सीओ सिटी श्रेयश त्रिपाठी ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अश्वनी पांडे के साथ गुलाब बाड़ी के अलावा प्रमुख चौराहों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सचन निरीक्षण किया।वहीं महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला ने प्रमुख पार्कों में व अन्य चौराहों पर “मिशन शक्ति फेज 5.0’ के तहत वहां पर मिले युवतियों व बालिकाओं को पोस्ट व पंपलेट के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। इस मौके पर उनके अलावा उप निरीक्षक प्रिया, पीआरडी शीलू, पीआरडी ललिता द्वारा गुलाब बाड़ी व चौक जनपद अयोध्या में जाकर शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन एवं सुकन्या योजना ,बाल विवाह मुक्त भारत अभियान और हेल्पलाइन नंबर के बारे में बालिकाओं /महिलाओं को जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *