फोरलेन बनने के बावजूद भी नहीं चल रही दशकों से अयोध्या से रायबरेली के लिए रोडवेज बस
कई दशक पूर्व से एक ही अनुबंधित बस हो रही संचालित
अयोध्या।केंद्र व राज्य सरकार अयोध्या के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।देखा जाए तो अयोध्या में राम मंदिर बनने की चलते यहां पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की आवाजाही आई के चलते केंद्र व राज्य सरकार ने हवाई रेल तथा सड़क मार्ग पर चलने वाले साधनों में काफी बढ़ोतरी किया है।श्रद्धालुओं को रामनगरी आने को आकर्षित करने के लिए हवाई जहाज ट्रेनों के साथ-साथ सामान्य, वातानुकूलित तथा इलेक्ट्रिक बसों में भी बढ़ोतरी किया है। इसके बावजूद आज भी अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन होने के बावजूद आज भी इस मार्ग पर रायबरेली के लिए एक अनुबंधित बस जो सुबह जाती है वही शाम को देर शाम वापस होकर अयोध्या डिपो पर आती है। जबकि देखा जाए जगदीशपुर के पहले कुमारगंज थाना भी है इनायत नगर थाना भी है वही जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र होने के चलते यहां पर आने जाने वाले बस यात्रियों को या तो मजबूरी में अधिक पैसे देकर प्राइवेट बसों का सहारा लेना पड़ता है या फिर माया का सहारा वह भी दो से तीन जगह बदलना पड़ता है परंतु इस गंभीर समस्या पर रोडवेज विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। बताते चले अयोध्या से जगदीशपुर राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन के रूप में बना हुआ है।बारून के पास टोल भी लग चुका है लेकिन पता नही किस कारण अभी तक रोडबेज विभाग का ध्यान इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपने सरकारी बस चलवाने का नही हो रहा है।अयोध्या से रायबरेली जाने वाली फोर लेन सड़क अयोध्या जिले के सैकड़ों गांवों दर्जनो बाजारों व कृषि विवि कुमारगंज से होकर गुजरती है, इस रोड पर केवल निजी वाहन ही चलते है या टैक्सियों में ऑटों, मैजिक या प्राइवेट बस है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।रोडबेज विभाग आखिरकार बस संचालन क्यों नही कर पा रहा है।मार्ग के किनारे रहने वाले व इस मार्ग पर चलने वालों का कहना है कि कई माह से सड़क बन चुकी है,लेकिन सरकारी बस का दर्शन नही हो रहा है।जिससे हजारों लोगों को आवागमन करने के लिए सुल्तानपुर व बाराबंकी से घूम कर जाना होता है। जबकि इस सड़क से रोडबेज बस चलने से हजारों लोगों को प्रतिदिन फायदा होगा। अयोध्या जिले के रानी बाजार, कुचेरा बाजार, मिल्कीपुर, इनायतनगर, बारून बाजार, कुमारगंज सहित हलियापुर, थौरी सहित जगदीशपुर को जाने वाले हाइबे पर रोडबेज की बसें नहीं चलने से परेशानी। रोडबेज के एआरएम आदित्य प्रकाश ने बताया कि रायबरेली रोड पर तिलोई के पास पुलिया नही बनी है जिसके कारण रोडबेज की बसों का संचालन नही हो पा रहा है।अयोध्या जिला प्रशासन को चाहिए कि निर्माण एजेंसी से तत्काल कार्यवाही करने को निर्देश दे।

